रायपुर

Open Exam : विद्यार्थियों के बड़ी खुशखबरी… ओपन परीक्षा के लिए अब ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म, इस लिंक पर करें आवेदन

Chhattisgarh Open Exam : ओपन स्कूल के तहत हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा फॉर्म 31 दिसंबर से भरे जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2023, 11:22 AM IST
board_exam_2024.jpg

Open Exam : ओपन स्कूल के तहत हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा फॉर्म 31 दिसंबर से भरे जाएंगे। आवेदन इस बार पांच चरणों में होगा। स्टूडेंट़्स के हित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी है। ऐसा पहली बार किया गया है।

बता दें कि राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित हाई व हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए अब तक स्टूडेंट संबंधित स्टडी सेंटर में फॉर्म भरते आ रहे थे। इसे राज्य ओपन स्कूल के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर किया जाता था। वहीं फीस बैंकों द्वारा पेमेंट गेटवे के जरिए जमा की जाती थी।

इस बार स्टूडेंट www. sos. cg. nic. in वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने छात्रों को अपनी पूर्ण जानकारी, फोटो व डिजिटल साइन अपलोड करना होगा। फिर फीस का भुगतान कर फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रिंट कर सकेंगे। एक कॉपी अपने पास रखकर दूसरी कॉपी संबंधित स्टडी सेंटर में आवश्यक प्रपत्र के साथ जमा करना होगा।

Updated on:
14 Dec 2023, 11:22 AM IST
Published on: