8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला… अब लवर के सुसाइड करने से प्रेमिका पर नहीं लगेगा आरोप, अब ऐसे होगी कार्रवाई

Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई व्यक्ति प्रेम में विफलता के कारण आत्महत्या कर लेता है तो उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 14 Dec 2023, 11:00 AM IST

high_court_news.jpg

Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई व्यक्ति प्रेम में विफलता के कारण आत्महत्या कर लेता है तो उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू ने कहा कि यह वैसा ही है, जैसे कोई छात्र परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण या कोई वादी मामला खारिज होने पर आत्महत्या करे तो संबंधित शिक्षक या वकील को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि दुर्बल मानसिकता वाले व्यक्ति के गलत फैसले के लिए किसी अन्य व्यक्ति को यह कहकर दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि उसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।

यह भी पढ़ें : Train Update : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! 48 रद्द ट्रेनें आज से लौटी पटरी पर... सफर से पहले देखें ये लिस्ट

यह था सुसाइड नोट

पूर्व प्रेमी ने दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके युवती से आठ साल से प्रेम संबंध थे। युवती ने उससे रुपए उधार लिए थे। जब उसने रुपए वापस करने का दबाव डाला तो युवती ने संबंध तोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। पूर्व प्रेमी ने आरोप लगाया था कि युवती के भाई उसे धमकाते रहते थे।