
Heavy Rain Warning: आषाढ़ के साथ कबीरधाम जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को जिलेभर में रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और बाढ़ (Flood Alert Chhattisgarh) जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग ने कबीरधाम (Kabirdham Orange Alert) के साथ दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है।
मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 8 जुलाई से पहले राहत मिलने के (Rain Alert) आसार कम है। लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की भी पोल खोल दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं। वहीं, उफनते नदी-नालों, छोटे पुल-पुलियों और रपटों को किसी भी स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली की घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
लगातार हो रही बारिश खरीफ सीजन के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान धान की नर्सरी तैयार करने और बुवाई के काम में तेजी से जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश (Heavy Rain Warning) के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली है।