
Pensioners DA Hike: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत में वृद्धि की है। इसके तहत सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। बढ़ी हुई दर का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा।
नगरीय निकायों के सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को अब 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। वहीं, छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत की दर बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दी गई है। पेंशनरों को इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से (DA Hike) मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी के संबंध में पत्र जारी किया है। यह पत्र मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को जारी किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने 1 सितम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि की है। इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। वहीं, छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को इस अवधि के लिए 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी।
विभाग द्वारा बढ़ाई गई महंगाई राहत की नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इसके तहत सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 58 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।