रायपुर

PRAGATI-50: रायपुर व बिलासपुर को प्रगति-50 में शामिल करने पर पीएम मोदी का आभार जताया

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि दोनों शहर नवाचार, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे...
less than 1 minute read
PRAGATI-50

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी प्रगति-50 (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख शहर रायपुर और बिलासपुर को ‘प्रगति50’ पहल के लिए चुना गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 29 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। उनके स्वच्छ भारत के संकल्प और जनभागीदारी के आह्वान ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रगति-50 के माध्यम से रायपुर और बिलासपुर में समयबद्ध, तकनीक-आधारित एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और सशक्त करने का अवसर मिलेगा। दोनों शहर नवाचार, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें देश के अन्य शहर भी अपना सकेंगे।