रायपुर

PM Modi Visit Chhattisgarh : आज बिलासपुर आएंगे PM मोदी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित…BJP को देंगे जीत का मंत्र

PM Modi Visit to Bilaspur : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब धुआंधार प्रचार और चुनावी सभाएं कराने का प्लान बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 10:25 AM IST
PM Modi will come to Bilaspur today, will address the election rally
पीएम मोदी आज करेंगे बिलासपुर का दौरा

रायपुर। pm modi will come to Bilaspur : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब धुआंधार प्रचार और चुनावी सभाएं कराने का प्लान बनाया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं होंगी। इसके बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की (CG Election) सभाएं बस्तर और जगदलपुर में कराई जाएंगी।

पीएम 30 सितंबर को बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। मोदी बिलासपुर में दोपहर ढाई बजे के करीब पहुंचेंगे। इसके (PM Modi) बाद 3 अक्टूबर को जगदलपुर में विशाल चुनावी सभा करेंगे। इस सभा में भाजपा ने बस्तर क्षेत्र के सभी 12 सीटों के वोटरों को मोदी के जरिए साधने का खाका तैयार किया है।

अब तक ये कर चुके हैं प्रचार

PM Modi Visit To Bilaspur: बता दें कि भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा और जशपुर से निकाली गई परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, फग्गन सिंह कुलस्ते, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, अन्नापूर्णा देवी, सुभाष सरकार, श्रीपद येसो नाइक, देवुसिंह चौहान, एन. नारायण स्वामी, डॉ. भागवत किशनराव कराड़, पंकज चौहान, जेएल ओरम, कपिल मोरेश्वर पाटी, अजय मिश्रा टेनी, रामेश्वर तेली सहित अन्य शामिल हो चुके हैं।

पीएम की अगवानी करेंगे संस्कृति मंत्री

पीएम मोदी शनिवार को विशेष विमान से दोपहर 1.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां से बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। राज्य सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद (Chhattisgarh Election 2023) बिलासपुर से विमान द्वारा पीएम शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Published on: