रायपुर

पीएम मोदी आज भिलाई को देंगे बीएसपी विस्तार परियोजना और आइआइटी की सौगात

मोदी भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

2 min read
Jun 14, 2018
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गुरुवार को नया रायपुर स्मार्ट सिटी और भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

रायपुर/भिलाई . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गुरुवार को नया रायपुर स्मार्ट सिटी और भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने चार घंटे के प्रवास में पीएम मोदी भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण परियोजना का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी)भिलाई नगर के विशाल भवन का शिलान्यास भी करेंगे। आइआइटी तीन चरणों में विकसित होगा। यहां देशभर के 7500 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।

मोदी मंच पर छत्तीसगढ़ सूचना क्रांति योजना के तहत पांच विद्यार्थियों को लैपटॉप और अन्य योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, चेक और सामग्री आदि का भी वितरण करेंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जनता को रायपुर से जगदलपुर तक यात्री विमान सेवा की भी सौगात देंगे। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी नई दिल्ली से भारतीय वायु सेवा के विमान द्वारा सुबह 10.40 बजे रायपुर आएंगे। इसके बाद नया रायपुर स्मार्ट सिटी में सुबह 10.55 बजे एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। भिलाई से लौटकर दोपहर 2.25 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भिलाई के लिए गुरुवार एतिहासिक दिन रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की विस्तार परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना १९६१ में एक मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ की गई थी, जो बढक़र ४ मिलियन टन हो चुकी है। एक्सपांशन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद ७ मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करके बीएसपी सेल की सबसे बड़ी इस्पात इकाई बन जाएगा।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की सभा में जाने से पहले जरुर पढ़ें यह खबर, नहीं तो भटकते रह जाएंगे
Published on:
14 Jun 2018 09:22 am
Also Read
View All