3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की टकटकी निगाहों से इन्तजार, कल आएंगे छत्तीसगढ़, ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम, सभा में जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर…

मोदी की टकटकी निगाहों से इन्तजार, कल आएंगे छत्तीसगढ़, ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम, सभा में जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jun 2018, 8:49 PM IST

pm in chhattisgarh

मोदी की टकटकी निगाहों से इन्तजार, कल आएंगे छत्तीसगढ़, ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम, सभा में जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर...

रायपुर/भिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंतजार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है।पीएम मोदी गुरुवार सुबह पौने ग्यारह बजे करीब छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर होंगे। यदि आप मोदी के सभा में सरीख होने जा रहें है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है।

सभा स्थल से तीन किलोमीटर दूर होगा पार्किंग

पीएम मोदी को सुनने भिलाई पहुंचने वाले समर्थकों को १ से ३ किमी तक पैदल चलना पड़ेगा। मोदी के सभास्थल के करीब १ किमी के दायरे में वीवीआइपी को छोडक़र किसी को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। समर्थकों के वाहनों को अलग-अलग दिशाओं में इससे पहले रोक दिया जाएगा। पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए 35 जगह बनाए हैं।

ऐसा होगा रूट प्लान

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा 14 जून को भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में होगी। सभा के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाली वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार किया है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि रूट प्लान के अनुसार ही अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। सिविक सेंटर में पार्किंग करने वाले मोटर साइकिल वालों को सबसे कम करीब एक किमी व रुआबांधा, रिसाली दशहरा मैदान, बंगाली दुर्गा मैदान में पार्किंग करने वालों को सबसे ज्यादा करीब तीन किमी पैदल चलना पड़ेगा।

ऐसा होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री 1०.४0 बजे रायपुर पहुंचेंगे। १०.५५ बजे नया रायपुर स्मार्ट सिटी में एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण करेंगे । 12.30 बजे भिलाई के कार्यक्रम स्थल (मंच) पर पहुंचेगे। 12.48 से १.08 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जगदलपुर से रायपुर के बीच वायु सेवा का शुभारंभ वीडियो लिंक से करेंगे। १.08 से १.43 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। १.45 बजे प्रधानमंत्री भिलाई से रवाना होकर रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। २.२५ बजे वह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।