रायपुर

Free Vaccination : पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, 18 प्लस को 21 जून से फ्री वैक्सीन

राज्य सरकार को वैक्सीन पर अब कुछ भी खर्च नहीं करना होगा छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने ऐतिहासिक फैसला बताया और आभार जताया
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2021, 9:56 PM IST
पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, 18 प्लस को 21 जून से फ्री वैक्सीन
पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, 18 प्लस को 21 जून से फ्री वैक्सीन

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया कि 18 प्लस आयु वालों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से मुफ्त में वैक्सीन लगेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जंग के दौरान पीएम मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार अब राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन देगी। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पीएम मोदी के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए आभार जताया।

मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री
बता दें कि कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा मोदी सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि आज ये निर्णय लिया गया है कि राज्यों के पास कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 30 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर
कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच पीएम मोदी के इस बड़े ऐलान का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री व रायपुर से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित बीजेपी छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि

Published on: