
मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार धान सामान्य 1940 रुपए प्रति क्विंटल और धान ग्रेड ए 1960 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदेगी। मोदी सरकार के मुताबिक खरीफ सीजन 2021-22 में धान उत्पादन की लागत 1293 रुपए प्रति क्विंटल आएगी। वहीं, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत रिटर्न होने का अनुमान है। बता दें कि 2020-21 में धान सामान्य का 1868 रुपए और ग्रेड ए का 1888 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी था।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt]पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 18 प्लस को 21 जून से फ्री वैक्सीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में खरीफ की विभिन्न फसलों पर एमएसपी में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से किसानों को लागत मूल्य पर कम से कम 50 फीसदी तक का लाभ होगा। रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून 2-3 दिन में दस्तक देने वाला है। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने बुधवार को वर्ष 2021-22 के लिए खरीफ की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित कर दिया। इसके तहत धान सामान्य और धान ए ग्रेड की एमएसपी में 72 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ के करीब 22 लाख किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 30 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर