रायपुर

नाबालिग को अकेला देख युवक की बिगड़ी नियत, बहला- फुसलाकर सूने मकान में किया ये गंदा काम

युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
2 min read
Jul 07, 2018
crime news
नाबालिग को अकेला देख युवक की बिगड़ी नियत, बहला- फुसलाकर सूने मकान में किया ये गंदा काम

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नगरी में एक नाबालिग लड़की से छेडख़ानी के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363,342,354 तथा धारा 18 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोपहर में घर के बाहर खड़ी थी
मिली जानकारी के अनुसार युवक लड़की को एक मकान में ले जाकर उससे जबर्दस्ती करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को जंगलपारा में रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की दोपहर में खाना खाकर घर से बाहर निकली थी।

बहला-फुसलाकर कर एक मकान में ले गया
तभी अचानक वहां शेख सलमान (25) आ गया और उसे बहला-फुसला कर पास के ही एक मकान में ले गया। मकान में जाकर वहां उससे छेडख़ानी करने लगा।

किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। और घर आकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने नाबालिग लड़की की बात सुन कर पुलिस थाना पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी ।

READ MORE: ब्वायफ्रेंड की मां बोली- बेटे का हो गया है तलाक, दोनों भाग जाओ, फिर दुष्कर्म के बाद गर्लफ्रेंड का किया ये हाल
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पीडि़ता ने नगरी थाना पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शेख सलमान के खिलाफ छेडख़ानी करने 363,342,354 तथा धारा 18 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
07 Jul 2018 06:03 pm
Published on:
07 Jul 2018 05:51 pm
Also Read
View All
प्रभुदेवा और माइकल जैक्सन को देखकर सीखे डांस के गुर, आज छत्तीसगढ़ी फिल्मों में जलवा बिखेर रहे कोरियोग्राफर; जानिए उनका सफर

NCERT किताब में Emergency की एंट्री पर भड़की कांग्रेस! जयवर्धन सिंह बोले- बच्चों के भविष्य में भी राजनीति कर रही BJP

बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को शुरू करने साय सरकार ने बनाया प्लान, शिक्षा विभाग के सचिव ने पत्रिका से की चर्चा

शाखा प्रबंधक समेत 8 कर्मचारी बर्खास्त, छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक बरमकेला में 18 करोड़ गबन, EOW जांच करेगी

Fashion Designing institute: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में अब फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगी टेक्सटाइल परिधान की शिक्षा