रायपुर

हाई प्रोफाइल कालोनी में खूबसूरत लड़कियों के साथ चल रहा था धंधा, वाट्सएप पर सौदा होता था तय

राजेंद्र नगर इलाके के हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में एक बार फिर सेक्स रैकेट (sex racket) का भंडाफोड़ हुआ है
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 9:25 PM IST
sex racket
हाई प्रोफाइल कालोनी में खूबसूरत लड़कियों के साथ चल रहा था धंधा, वाट्सएप पर सौदा होता था तय

रायपुर. राजेंद्र नगर इलाके के हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में एक बार फिर सेक्स रैकेट (sex racket) का भंडाफोड़ हुआ है। महिला दलाल वाट्सएप ग्रुप बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। गु्रप में जुड़े ग्राहकों को नई-नई लड़कियों को फोटो और रेट भेजती थी। सौदा तय होने के उसे अलग फ्लैट में बुलाती थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने छापा मारा और महिला दलाल व एक कॉलगर्ल को रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक हिमालयन हाइट्स के मकान नंबर 9049 को महासमुंद की 37 वर्षीया महिला ने किराए पर लिया था। पिछले कई महीने से वह यहां देहव्यापार का संचालन करती थी। फ्लैट के एक हिस्से को ग्राहकों के लिए रखती थी। महिला बाहर से युवतियों को बुलाती थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने पाइंटर भेजा।

पाइंटर ने देहव्यापार करने वाली महिला से संपर्क किया। और एक हजार रुपए में सौदा किया। महिला ने 21 वर्षीय युवती को पाइंटर से मिलाया। इसी दौरान पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। मौके से महिला दलाल और 21 वर्षीय युवती को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। महिला दलाल के मोबाइल में कई वाट्सएप गु्रप मिले हैं, जिसमें युवक-युवतियां जुड़े हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कॉलगर्ल की हो चुकी है संदेहास्पद मौत

करीब साल भर पहले भी हिमालयन हाइट्स में सेक्स रैकेट (sex racket) का भंडाफोड़ हुआ था। एक कॉलगर्ल की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला दलाल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृत कॉलगर्ल की मौत कैसे हुई? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Updated on:
14 Aug 2019, 9:25 PM IST
Published on: