रायपुर

Raipur News: गोलीकांड के बाद एक्शन में पुलिस, हाइपर क्लब को कराया बंद, संचालकों को दी यह बड़ी चेतावनी

Hyper Club Goli Kand: रायपुर तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में गुंडागर्दी और गोली चलने के बाद पुलिस ने क्लब को बंद करा दिया है। दूसरी ओर गुंडागर्दी करने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर को जिलाबदर किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 9:02 AM IST
goli_kand_raipur.jpg

Raipur Firing Case: रायपुर तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में गुंडागर्दी और गोली चलने के बाद पुलिस ने क्लब को बंद करा दिया है। दूसरी ओर गुंडागर्दी करने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर को जिलाबदर किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जिला प्रशासन को पत्र लिखेगी।

हिस्ट्रीशीटर रोहित और गुढिय़ारी निवासी विकास अग्रवाल के बीच क्लब के पार्किंग में जमकर मारपीट हुई। रोहित और उसके साथियों ने विकास की कार में तोडफ़ोड़ भी किया। इस दौरान विकास ने अपनी लाइसेंस पिस्टल से रोहित और उसके साथियों पर दो राउंड फायरिंग की थी। इससे क्लब में भगदड़ मच गया। पुलिस ने रोहित और विकास के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया है। दोनों को पैदल घुमाते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।

लाइसेंस एक दिन का, शराब पूरे हफ्ते: हाइपर क्लब में गोलीकांड की जांच में खुलासा हुआ कि उसने एफएल-5 का लाइसेंस लिया था। इसके तहत रात 11 बजे तक ही शराब पिलाने की अनुमति होती है। इसके बाद भी रात करीब 12 बजे तक वहां खाने-पीने वालों का मजमा लगा था। इस संबंध में पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है और क्लब को बंद करने के लिए कहा है।

हथियार लेकर क्लब नहीं आ सकेंगे

सोमवार को एसपी संतोष कुमार ङ्क्षसह ने वीआईपी रोड, विधानसभा, मंदिरहसौद सहित अन्य इलाकों के रेस्टोरेंट, क्लब और पब संचालकों की बैठक ली। उन्हें शराब लाइसेंस के नियमों का सख्ती से पालन करने, निर्धारित समय का पालन करने की चेतावनी दी। इससे पहले रविवार की रात एएसपी ईस्ट लखन पटले ने रात में क्लब, होटल और पब संचालकों की बैठक ली। इसमें उन्हें निर्धारित समय और आबकारी नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही ग्राहकों को हथियार लेकर क्लब में आने से रोकने कहा गया।

यह भी पढ़े:

Updated on:
13 Feb 2024, 9:02 AM IST
Published on: