मामले में जेल डीजी ने सख्ती दिखाते हुए जेल अस्पताल से भी पूछताछ करने के निर्देश दिए है। यह जांच की जाएगी की आखिर नियमित रूप से हत्या के आरोपियों को अस्पताल जाने की छूट कैसे मिल रही थी। बता दें कि हर रोज गंभीर अपराध में जेल में बंद आरोपी जिला अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल और डीकेएस में दिन-दिन भर डटे रहते हैं। कुछ माह पहले तक ईडी की गिरफ्त में आए कई आरोपी महीनों तक डीकेएस अस्पताल में वीआईपी रूम में मौज कर रहे थे। अब सरकार बदलने के बाद यह सुविधा बंद हुई है।