रायपुर

स्कूल जाती थी लेट, टीचर की डांट से बचने के लिए छात्रा ने रची ये खतरनाक साजिश

शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें छात्रा साइकिल से आते व जाते हुए कैमरे में दिखाई दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 10:33 PM IST
स्कूल जाती थी लेट, टीचर की डांट से बचने के लिए छात्रा ने रची थी ये खतरनाक साजिश
स्कूल जाती थी लेट, टीचर की डांट से बचने के लिए छात्रा ने रची थी ये खतरनाक साजिश

रायपुर. पुरानी बस्ती इलाके के बूढा तालाब में शुक्रवार को स्कूली छात्रा का बाइक सवार द्वारा अपहरण करने की कहानी जांच के दौरान झूठी निकली। पुलिस ने विवेचना के बाद इसका खुलासा किया। दरअसल शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन कहीं पर भी बच्ची को बाइक सवार दो युवक रोकते या बैठाते दिखाई नहीं दिए।

बच्ची जरूर साइकिल से आते व जाते हुए कैमरे में दिखाई दी। इससे विवेचना अधिकारियों को घटना में संदेह हुआ था। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कैलाशपुरी निवासी महिला ने दो बाइक सवार युवको द्वारा १० वर्षीय बेटी का अपहरण करने की शिकायत दी थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली और किशोरी समेत परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ में बच्ची ने ही इसके पीछे का राज खोल दिया। उसने बताया कि रोज स्कूल लेट पहुंचती थी। इसे लेकर स्कूल में पूछताछ होती थी। इससे बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बतानी पड़ी। मां को यह मालूम था फिर भी वह बच्ची को झूठ बोलने के लिए कहती रही।

छात्रा के मां ने बाइक सवार दो आरोपियों पर अपहरण की कोशिश करने की शिकायत दी थी। जांच के दौरान अपहरण की कहानी गलत निकली। मामलें में शिकायतकर्ता के खिलाफ 182 का इस्तागाशा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कृष्ण कुमार पटेल, सीएसपी, पुरानी बस्ती

Published on: