रायपुर

पुलिस ने चलाया हैलो जिंदगी अभियान, 88 आरोपी समेत महिलाएं भी गिरफ्तार….जब्त हुआ 14 लाख की नशीली पदार्थ

Raipur Crime News: नशे के धंधे में अब महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ 1 से 15 अगस्त चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान में पुलिस ने 88 आरोपियों को जेल भेजा है।

2 min read
Aug 17, 2023
Police launched Hello Zindagi campaign, 88 accused arrested
पुलिस ने चलाया हैलो जिंदगी अभियान, 88 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: रायपुर। नशे के धंधे में अब महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ 1 से 15 अगस्त चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान हैलो जिंदगी में पुलिस ने गांजा, शराब और अन्य मादक पदार्थ बेचने वाले 88 आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें 5 महिलाएं (Raipur crime news)भी शामिल हैं। गांजा तस्करी में महिलाएं ज्यादा आगे आ रही हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा और एक महिला को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए का गांजा, शराब, नशे की गोलियां और कफ सिरप बरामद किया है।

88 आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान गांजा तस्करी और बेचने के 17 मामले सामने आए। इनमें 26 आरोपियों (CG Crime News) को पकड़ा गया। उनके पास से 95 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 10 लाख रुपए था।

सबसे ज्यादा शराब तस्कर

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा शराब तस्करी और अवैध रूप से बिक्री करने वाले पकड़े गए। आबकारी के 45 प्रकरण सामने आए। इनमें पुलिस ने कुल 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक महिला भी शामिल थी। आरोपियों के कब्जे से 2 हजार 682 पाव देसी-अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

गांजा तस्करी का अड्डा

शहर में गांजा तस्करी का सबसे बड़ा अड्डा बसस्टैंड बना हुआ है। यहां पुराने तस्कर सक्रिय हैं। किसी न किसी बस में पार्सल लोड करवा कर भेज देते हैं। बसस्टैंड में उस पार्सल को उतार लिया जाता है। ये पार्सल बिना यात्री के आते हैं। सूत्रों के मुताबिक बिना यात्री (Raipur hindi news) के जितने पार्सल होते हैं, उसमें संदिग्ध सामान ही आता है।

हुक्का-ई-सिगरेट

प्रतिबंधित हुक्का सामग्री और ई-सिगरेट की चोरीछिपे बिक्री करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने हुक्का सामग्री और ई-सिगरेट बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 लाख रुपए का माल बरामद किया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट-सिरप बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 550 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 376 शीशी कफ सिरप जब्त किया गया।

Published on:
17 Aug 2023 04:10 pm