अभनपुर में 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे सरकारी अस्पताल के पीछे भगत सिंह चौक वार्ड-7 में यशवंत साहू उर्फ सोनू अपने साथियों शैलेंद्र साहू, समीर टंडन, कुणाल तिवारी, नमन भारत उर्फ हनी, भोला गिलहरे, नंदू साहू, दिलीप साहू, शैलेन्द्र मसीह उर्फ बाबा चाकू और हॉकी स्टीक, डंडा लेकर पहुंचे। यशवंत मोहल्ले वालों को गली देते हुए चोरी की शिकायत करने वाले को बुला रहे थे। इस दौरान पुरुषोत्तम साहू उर्फ राजा उन्हें समझाने लगा।