आपके घर कभी भी आ सकती है पुलिस, अगर नहीं रखे हैं ये दस्तावेज तो जाना पड़ेगा जेल
रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस कभी भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। इस दौरान पुलिस द्वारा मांगे गए दस्तावेज आपके पास नहीं होने पर आपके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होना तय है। इसके लिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आपको बात दें कि शुक्रवार सुबह-सुबह राजधानी पुलिस ने शहर के एक कॉलोनी में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस अब पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने आज डिपरपारा रायपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ आरडीए कालोनी में सुबह 6 बजे दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घर में घुसकर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान कई ऐसे लोग मिले जो बिना किराया नामा के ही रह रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अवाला पुलिस ने कुछ गोलमोल जवाब देने वाले संदिग्धों पर भी कार्रवाई की है।
कॉलोनी में मची खलबली
तड़के सुबह आरडीए कॉलोनी में रहने वाले लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब पुलिस ने उनके घरों में घुसकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान पूरे कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई थी। लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रही है।
एक रहवासी ने बताया कि वे हर दिन की तरह सुबह उठने के बाद चाय ही पी रहे थे कि अचानक पुलिस उनके दरवाजे के सामने खड़े होकर पूछताछ करने लगी। कुछ देर तक तो समझ नहीं आया। फिर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल चल रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कॉलोनी वासियों को अपराध पर लगाम लागने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने व किराए देने से पहले पुसिल को सूचना देने की बात कही। इधर पुलिस की दबिश से हैरान कुछ लोगों ने विरोध में हंगामा भी किया। फिलहाल पुलिस बल ने मौके पर समझाइस देकर शांत कर लिया।
कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ ऐस युवक भी है जो आदतन बदमाश है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की एक टीम कार्रवाई कर रही है। वहीं,पुलिस के मुताबिक बिना सूचना दिए निवासरत, बाहरी, अजनबी संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बनाई गई किरायदारों की सूची
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे किरायदारों की सूची बनाई गई जो बिना सूचना दिए कॉलोनी में लंबे समय से रह रहे थे। वहीं कुछ संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है जो दस्तावेज न दिखाने, किसी और के मकान पर रहने पर किरायानामा न रख कर अवैध रूप से रहे रहे थे। आरडीए कॉलोनी में जांच के दौरान थाना प्रभारी, बाईक पेट्रोलिंग, क्यूआरटी पुलिस लाइन का बल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।