रायपुर

President in CG: IIT भिलाई पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, शाम 5 बजे होंगी दिल्ली रवाना

President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने भिलाई पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Oct 26, 2024
President in CG:

President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने भिलाई पहुंच गई है। रायपुर माना एयरपोर्ट से सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंची। भिलाई पहुंचने से पहले रायपुर में उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसको देखते हुए रायपुर में उनका रूट तय किया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे आईआईटी कैंपस को छावनी में बदल दिया गया है। कोने-कोने में पुलिस और सुरक्षा बल को लगाया गया है। पूरे आईआईटी कैंपस में 500 से अधिक जवान लगे हैं। हेलीकाप्टर से पूरे आईआईटी और रायपुर भिलाई की पहरेदारी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पूरे भिलाई और खासकर आईआईटी कैंपस के ऊपर हेलीकाप्टर उड़ते देखा गया।

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 अक्टूबर को सुबह 11.10 बजे आईआईटी भिलाई के कैंपस में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगी। यहां से आईआईटी के नालंदा व्याख्यान कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। लगभग डेढ़ घंटे आईआईटी भिलाई में रहने के बाद वे 12.30 बजे रायपुर रवाना हो जाएंगी। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट में माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 2 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के लिए रवाना होंगी। आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के बाद साढ़े 4 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। 5 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Updated on:
26 Oct 2024 12:59 pm
Published on:
26 Oct 2024 12:52 pm