रायपुर

3 महीने में सुलझाना था स्वागत विहार का पेच, बीत गया साल

Raipur News: राजधानी के चर्चित स्वागत विहार में प्लॉट खरीदने वाले हजारों लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2023
मीडिया को अपनी परेशानी बताते पीड़ित।

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी के चर्चित स्वागत विहार में प्लॉट खरीदने वाले हजारों लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। जबकि, तीन महीने में आरडीए को पूरे प्रकरण की छानबीन करके शासन के समक्ष प्रस्तुत करना था, उसे एक साल बीत गया।

स्वागत विहार के बिल्डर ने 220 एकड़ क्षेत्र में 3 हजार से ज्यादा लोगों को प्लॉट और मकान बेचे थे। लेकिन आज तक लोगों को कब्जा नहीं मिला। क्योंकि 15 वर्षों से मामला उलझा हुआ है। यहां प्लॉट खरीदने वालों में से इस दौरान कई लोगों का निधन हो गया, अब उनके परिजन परेशान हैं।

निराकरण की समय-सीमा तय की जाए

भू एवं भवन स्वामी विकास संघ के सचिव गगन सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई में पीड़ितों को न्याय मिला था, जिसका पालन नहीं हुआ। हाई कोर्ट के आदेश पर अन्तर्विभागीय समन्वय समिति का (cg news) गठन हुआ। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 17 मई 2022 को आदेश जारी कर 3 महीने के भीतर नोडल एजेंसी आरडीए के सीईओ को अधिकृत किया गया। लेकिन अभी तक निराकरण का प्रस्ताव नहीं सौंपा। अत: इस मुद्दे के निराकरण की समयसीमा तय करें व मंत्रालय की टीएल मीटिंग में शामिल किया जाए।

Published on:
05 Jun 2023 06:50 pm
Also Read
View All