रायपुर

Public Holiday 2024: 6 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानें वजह

Public Holiday 2024: इस सप्ताह स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। एक के बाद एक छुट्टी मिल रही है। 6, 7 और 8 सितंबर को तीन लगातार छुट्टी की घोषणा हो गई है..
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 6:34 PM IST
Public Holiday 2024: Four day holiday in CG in second and third week of September

Public Holiday 2024: सितंबर महीने में एक और छुट्टी की घोषणा हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 तारीख के बाद अब 6 सितंबर को छुट्टी को लेकर आदेश जारी हो गया है। सरकार ने इस दिन ऐच्छिक अवकाश ( Public Holiday ) घोषित किया गया है। जिसके चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बैंक और दफ्तरों में अवकाश रहेगा।

Public Holiday 2024: रहेंगी 11 दिनों की छुट्टियां

सितंबर महीने में कई पर्व व त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं इसे लेकर सार्वजनिक व ऐच्छिक अवकाश ( Public Holiday 2024 List) सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। बता दें कि इस महीने 11 दिन छुट्टियां रहेंगी और 12 दिन स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे। इस महीने स्कूली बच्चों को एग्जाम भी होगा। इस बीच छुट्टी बच्चों के लिए राहत देगी। इस सप्ताह 6 तारीख को हरतालिका तीज है। जिसे लेकर सरकार ने ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

इस महीने 6 ऐच्छिक अवकाश

जानकर खुशी से झूम उठेंगे कि सितंबर महीने में एक दो नहीं बल्कि 6 ​ऐच्छिक अवकाश ( CG Public Holiday ) घोषित किए गए हैं। इनमें 2, 6, 10, 14, 15 और 17 तारीख शामिल है। अन्य छुट्टियों पर नजर डाले तो शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश शामिल हैं। इनमें दो सार्वजनिक- सामान्‍य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश हैं। राज्‍य सरकार की तरफ से 6 सितंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई है, यह आदेश नवा रायपुर और रायपुर में लागू होगा।

CG Public Holiday: इन तारीखों में मनाए जाएंगे ये त्योहार

प्रदेश में 2 सितंबर को पोला पर्व की छुट्टी है। इसके बाद 6 को हरतालिका तीज, 7 को गणेश चतुर्थी, 10 को नवाखाई, 14 को ढोल ग्‍यारस, 15 को ओणम है। यह केरल का प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विसर्जन है। इसके साथ ही विश्‍वकर्मा जयंती भी है।

बता देंकि 10 सितंबर को नवाखाई है। इस दिन भी छत्तीसगढ़ में ऐच्छिक अवकाश है। यह ओडिशा का प्रमुख त्‍योहार है और छत्‍तीगसढ़ में भी ओडिशा के बहुत लोग रहते हैं। इसे देखते हुए नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।

देखें सितंबर महीने में छुट्टी की लिस्ट

मिलेगी लगातार तीन दिनों की छुट्टी

तीजा 6 सितंबर को है। 6 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

और भी संबंधित खबरें..

सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए क्यों…

इस महीने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Updated on:
5 Sep 2024, 6:34 PM IST
Published on: