8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 7 और 8 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, यह है बड़ी वजह

Public Holiday: सितंबर महीने में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो गई है। ऐसे में आपको बैंक या सरकारी दफ्तरों से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने को है तो ये तारीख याद कर लें..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 1 Sep 2024, 6:58 PM IST

Publice holiday in cg, september public holiday

Public Holiday: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है। वहीं नए महीना यानी सितंबर में भी कई पर्व व त्योहार मनाएं जाएंगे। महीने के पहले सप्ताह में ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 7 सितंबर देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में सार्वजनिक अवकाश ( Public Holiday ) रहेगा। जिसके चलते सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

Public Holiday: इसके बाद 8 सितंबर को भी बैंक और सरकारी दफ्तरों में ताला लगा रहेगा। दरअसल इस दिन रविवार है। बता दें कि हर साल प्रकाशित होने वाली सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की सूची इसकी सूचना नहीं है। हालांकि यह राष्ट्रीय पर्व है जिसके तहत अन्य राज्यों की तरह यहां भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा और सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी व प्राइवेट आफिस बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Public Holiday: 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, दफ्तर और बैंक सभी रहेंगे बंद

Public Holiday: गणेश चतुर्थी पर बंद रहेंगे स्कूल

7 सितंबर यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी है। इसकी वजह से इस दिन सार्वजनिक अवकाश ( Public Holiday) की घोषणा की गई है। गणेश चतुर्थी के त्योहार को अभी से पूरे प्रदेश में उत्साह नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष रूप से झांकी निकाली जाती है। वहीं इसकी तैयारी एक महीने पहले ही शुरू हो जाती है।

सितंबर महीने में छुट्टी की लिस्ट

7 सितंबर 2024 - गणेश चतुर्थी के मौके पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर 2024 - ओणम पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
16 सितंबर 2024 - ईद-ए-मिलाद पर
22 सितम्बर 2024 - रविवार - (साप्ताहिक अवकाश)
28 सितंबर 2024 - चौथा शनिवार
29 सितम्बर 2024 - रविवार - (साप्ताहिक अवकाश)