8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: ‘रक्षाबंधन’ की छुट्टी पर सामान्य प्रशासन विभाग की नवीन अधिसूचना जारी, जानिए क्या कहा..

Public Holiday: 19 अगस्त को देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार सज गया है। वहीं अब छु​ट्टी की भी घोषणा हो गई है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Aug 2024, 12:27 PM IST

cg govt holiday

Holiday: भाई बहन के पवित्र रिश्ते का महापर्व रक्षाबंधन पूरे देश में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन की छुट्टी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज में भी छुट्टी की घोषणा हो गई है।

Public Holiday: सरकारी कार्मचारियों की छुट्टी को लेकर नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना में यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।

Public Holiday: नवीन अधिसूचना में कही ये बात

नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: Public Holiday: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अगले 6 दिनों तक बैंक रहेगा बंद, फटाफट देखें छुट्टी की List

CG Public Holiday: ये 6 दिन बंद बैंक भी बंद

15 अगस्त के बाद 17 अगस्त शनिवार, 18 अगस्त रविवार और 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व रहेगा। फिर 24 अगस्त को शनिवार, 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व के कारण शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

बता दें कि लगातार छुट्टी होने के कारण सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैंककर्मी भी परिवार के साथ घूमने का प्लान बना चुके हैं। अगस्त महीने में अगर आपको सरकारी दफ्तर या बैंक से जुड़े जरूरी काम हो तो इसे जल्द से जल्द निपटा लें। इसके बाद छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

August Holidays List 2024: देखिए छुट्टी की लिस्ट

17 अगस्त शनिवार
18 अगस्त रविवार
19 अगस्त रक्षा बंधन
22 अगस्त हरियाली तीज
24 अगस्त चौथा शनिवार
25 अगस्त रविवार
26 अगस्त जन्माष्टमी
31 अगस्त शनिवार