
Public Holiday in Chhattisgarh: जून का महीना बीतने वाला है। वहीं महीने के आखिरी सप्ताह स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। दरअसल इस सप्ताह एक और सरकारी छुट्टी मिलने वाली है। हाल ही में 26 जून को मुहर्रम पर्व को लेकर शासकीय अवकाश की घोषणा हुई थी। वहीं अब आने वाले सोमवार यानी 29 जून को भी छुट्टी की घोषणा हुई है। बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में प्रमुख पर्व, स्थानीय त्योहार और वीकेंड की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में इस छुट्टी का इस्तेमाल कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में 16 जून नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इसी साथ ही अब बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी शुरू हो गई। इस बीच जून में बच्चों छुट्टियों की सौगात मिल रही है। बीते सप्ताह 26 जून मुहर्रम पर्व को लेकर अवकाश घोषित था वहीं अब सोमवार को कबीर जयंती की छुट्टी की घोषणा हुई है। इस दिन प्रदेशभर के निजी और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ में कबीर जयंती (कबीर प्रकटोत्सव) बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर दामाखेड़ा और कबीरधाम जैसे प्रमुख केंद्रों में भव्य आयोजन होते हैं। ( Public Holiday ) रायपुर में भी कई आयोजन होते हैं। इसे लेकर एक सप्ताह पहले तैयारी शुरू हो जाती है। छत्तीसगढ़ की धरती पर भी उनके विचारों की अलख जगाए रखने का कार्य उनके अनुयायी लगातार कर रहे हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों द्वारा उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा रहा है।
कबीर जयंती की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर और कोरबा सहित कई नगर निगम क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों और पशुवधशालाओं (बूचड़खानों) को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कबीरपंथी समाज और विभिन्न आश्रमों की ओर से इस दिन भजन-प्रवचन, शोभायात्रा और विशाल भंडारों का आयोजन किया जाता है।