रायपुर

लोकसभा चुनाव: राहुल ने टीएस सिंहदेव पर फिर जताया भरोसा, ओडिशा का प्रभारी बनाया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर फिर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2019
TS Singhdeo
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर मनमानी का लगाया आरोप, कहा - आप जो चाहे कर सकते हैं, तो क्या कल को गोली मार देंगे

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर फिर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंहदेव को अस्थायी तौर पर ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत में मंत्री सिंहदेव की भी अहम भूमिका रही है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश का जन घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। इसके तहत सिंहदेव ने प्रदेशभर में घूम-घूमकर जन घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए थे। इसके आधार पर ही सिंहदेव को पिछले दिनों ओडिशा भेजा गया है। वहां उन्होंने घोषणा पत्र बनाने के लिए कुछ बैठकें कर लोगों से सुझाव भी लिए थे। यहां उनके कार्य को देखते हुए अस्थायी तौर पर ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है।

मालूम हो कि ओडिशा के मौजूदा प्रभारी जितेन्द्र लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस वजह से वो अपना पूरा समय ओडिशा को नहीं दे पाएंगे। ओडिशा की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिंहदेव ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम विश्वास दिलाते हैं कि उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए ओडिशा के सभी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के साथ चलते हुए कांग्रेस को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

Published on:
24 Feb 2019 12:35 pm