रायपुर

“सर्कस दिखाने आ रहे रायपुर”, BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को कहा Joker, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

Rahul Gandhi Raipur Tour: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। 21 जून को रायपुर में होने वाले कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर को लेकर सियासी हलचल बढ़ी।

2 min read
Jun 20, 2026
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: "सर्कस दिखाने आ रहे रायपुर(photo-patrika)

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। 21 जून को राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा नेता राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बता रही है। चुनावी माहौल के बीच यह दौरा राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है।

BJP vs Congress: BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि "दिल्ली से जोकर आ रहा है और दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा"। भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाए।

'राम के मामा गांव आ रहे राहुल गांधी'

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, जहां भगवान राम के वनवास से जुड़ी मान्यताएं हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में लेन-देन का चलन रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारियों को ऐसी कोई कला सिखाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ का विकास हो सके।

कांग्रेस ने किया पलटवार

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा इस तरह के बयान देकर अपना राजनीतिक कद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है और भाजपा को ऐसे बयानों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

राहुल गांधी के दौरे पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी के दौरे को लेकर निशाना साध रहे हैं। प्रदेश में आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना के बीच दोनों प्रमुख दलों के बीच बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Published on:
20 Jun 2026 01:06 pm