रायपुर

रेलवे स्टेशन के पार्किंग और कैटरिंग ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश,15 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई… दस्तावेजों में हुआ बड़ा खुलासा

Raid On Railway Station : स्टेट जीएसटी ने रायपुर के रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग ठेकेदार और कैटरिंग ठेकेदार के तीन ठिकानों में सोमवार को दबिश दी। इसमें पार्किंग एवं कैटरिंग ठेकेदार का दफ्तर और पार्किंग काउंटर शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2024, 8:27 AM IST
railway_station_parking.jpg

Raid On Railway Station : स्टेट जीएसटी ने रायपुर के रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग ठेकेदार और कैटरिंग ठेकेदार के तीन ठिकानों में सोमवार को दबिश दी। इसमें पार्किंग एवं कैटरिंग ठेकेदार का दफ्तर और पार्किंग काउंटर शामिल है। टैक्स चोरी करने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस समय 15 सदस्यीय टीम लेनदेन और जीएसटी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि तलाशी के दौरान टैक्स चोरी करने से संबंधित इनपुट मिले हैं। इसे जांच के लिए जब्त किया गया है। साथ ही केटरिंग और पार्किंंग ठेकेदार से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है।

जांच के दौरान विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। उनकी उपस्थिति में तलाशी लेकर दस्तावेजों को जब्त किया गया। इस समय जीएसटी की टीम दोनों ही ठेकेदारों के ठिकानों पर जांच कर रही है। इसके देर रात तक पूरी होने की आशंका विभागीय अधिकारियों ने जताई है। दें कि पिछले काफी समय से रेलवे स्टेशन स्थित में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए पार्किंग और कैटरिंग ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। इसका कोई जवाब नहीं देने पर दबिश दी गई है।

लक्क्ष्य हासिल करने ताबड़तोड़ कार्रवाई

स्टेट जीएसटी को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 22000 करोड़ रुपए का लक्क्ष्य दिया गया है। इसमें 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली हो चुकी है। वहीं लक्क्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार सर्वे और छापेमारी कर टैक्स कलेक्शन कर रही है। बता दें कि पिछले 25 दिनों में स्टेट जीएसटी का अमला रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जगदलपुर में 50 से अधिक कारोबारियों के ठिकानों में सर्वे और तलाशी ली गई है।

Updated on:
19 Mar 2024, 8:27 AM IST
Published on: