रायपुर

रेल यात्रा करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर… अप्रैल और मई में होंगे कई मेगाब्लॉक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन के बीच अप्रैल और मई महीने में अलग-अलग दिन ब्लाक रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 1:29 PM IST
raipur railway station

रायपुर . अगर आप अप्रैल और मई में यात्रा करने की सोच रहें हैं या आप डेली रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन के बीच अप्रैल और मई महीने में अलग-अलग दिन ब्लाक रहेगा। इस दौरान अप और डाउन लाइन मरम्मत कार्य चलेगा।

इस दिन रहेंगी ब्लॉक, ये ट्रेने होंगी प्रभावित

6 अप्रैल और 4 मई को शाम 5.45 बजे से रात 11.45 बजे तक 4 घंटे का ब्लाक लिए जाने का असर रायपुर स्टेशन तक आने वाली लोकल ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दिन इतवारी-टाटानगर पैसेंजर 2.15 घंटे देरी से रवाना होगी।

इसके कारण गेवरारोड-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस लगभग 1 घंटे दुर्ग ? में नियंत्रित की जाएगी।

14, 28 अप्रैल, 12 एवं 26 मई को दुर्ग से 00.45 बजे छूटने वाली 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को 30 मिनट दुर्ग में नियत्रित की जायेगी।

13 और 27 अप्रैल, 11 एवं 25 मई को 68721 रायपुर-डोगरगढ मेमू को दुर्ग में समाप्त होगी।

14 और 28 अप्रैल ,12 एवं 26 मई को 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू बनकर दुर्ग से रवाना होगी, फलस्वरूप 13 और 27 अप्रैल, 11 एवं 25 मई को डोगरगढ से 21.40 बजे छूटने वाली 68723 डोगरगढ-गोंदिया मेमू रदद रहेगी।

13 और 27 अप्रैल, 11 एवं 25 मई को 68729 रायपुर-डोगरगढ मेमू को दुर्ग में समाप्त की जायेगी।

14 और 28 अप्रैल,12 एवं 26 मई को 68730 डोगरगढ-रायपुर मेमू दुर्ग से रायपुर रवाना होगी।

ये पूरी जानकारी रायपुर रेल मंडल ने दी।

Updated on:
5 Apr 2018, 1:29 PM IST
Published on: