2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे करवाएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 12 दिन की होगी यात्रा

ट्रेन यात्रियों को सात ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाने के लिए स्पेशल ट्रेन १८ मार्च को जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Mar 2018, 12:06 PM IST

indian railway news

भारतीय रेल समाचार

बीकानेर . इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन यात्रियों को सात ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाने के लिए स्पेशल ट्रेन १८ मार्च को जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना करेगा। १२ दिन की यात्रा करवाने के बाद स्पेशल ट्रेन २९ अप्रेल को वापस जयपुर रेलवे स्टेशन लौट आएगी।

आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, नाश्ता और यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं रेलवे की ओर से यात्रियों को नि:शुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशाला और होटलों की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का किराया प्रति यात्री ११,३४० रुपए निर्धारित किया गया है। गुर्जर ने बताया कि यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। बीकानेर, जयपुर और श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ से करीब एक सौ से अधिक यात्रियों की बुकिंग भी हो चुकी है।

इन तीर्थ स्थानों की करवाएंगे सैर
उप महाप्रबंधक गुर्जर ने बताया कि यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर, साबरमती के गांधी आश्रम पहुंचने के बाद नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद नासिक रोड स्थित त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

यात्रा के दौरान यात्रियों को शिरड़ी साईं मंदिर के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इसके बाद भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर महादेव मंदिर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाने के बाद यात्रियों को २९ अप्रेल को जयपुर स्टेशन छोड़ा जाएगा।


कलक्टर और विधायक ने किया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
बीकानेर. बीछवाल में सोमवार को राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जिला कलक्टर अनिल गुप्ता और विधायक सिद्धि कुमारी ने किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में एेतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के मरीजों को अब बड़े अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, उन्हें अधिकतर चिकित्सा सुविधाएं यहीं मुहैया हो सकेंगी। जिला कलेक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि अस्पताल के रिक्त पदों को भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने कहा कि यह वर्ष औद्योगिक क्षेत्रों के लिए यादगार बन गया है। पहले केंद्रीय मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जिले को 100 बेड का ईएसआई अस्पताल मिला।

अब विधायक के प्रयासों से बीछवाल में खुले स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अविनाश मोदी ने की। इस अवसर पर बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बेगराज नागपाल, जिला उद्योग केंद्र के उप महाप्रबंधक आरके सेठिया, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एससी गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मोहन सुराणा, सुभाष मित्तल, ताराचंद सारस्वत, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, चतुर्भुज व्यास, पार्षद गिरिराज जोशी, अरविंद किशोर आचार्? योग ग प्रशिक्षक विनोद जोशी, अनवर अजमेरी, असद रजा भाटी,नाहर सिंह चांडक, महेश कोठारी, प्रमिला गौतम मौजूद थे।