2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉट ऑन वेब
9 तरह के हॉर्न बजाती है Indian Railway, हर हॉर्न का होता है अलग मतलब, नहीं होगा आपको पता
Play video

9 तरह के हॉर्न बजाती है Indian Railway, हर हॉर्न का होता है अलग मतलब, नहीं होगा आपको पता

क्या आप जानते हैं ये हॉर्न एक कहानी भी बयां करते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 4 Apr 2018, 2:36 PM IST

हम अक्सर ट्रेन के तेज बजने वाले हॉर्न से परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हॉर्न एक कहानी भी बयां करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ट्रेन के हॉर्न का क्या-क्या मतलब होता है…

एक शॉर्ट हॉर्न- इसका मतलब है ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसके सफाई का समय है।

दो शॉर्ट हॉर्न- अगर ट्रेन दो छोटी चीटियां देती है तो समझ जाइए वो चलने को तैयार है।

तीन शॉर्ट हॉर्न- ये इमरजेंसी में बजाया जाता है इसका मतलब है लोको ड्राईवर का कंट्रोल इंजन से टूट चुका है…

और इसके पीछे बैठे गार्ड को संदेश जाता है कि वो वैक्यूम ब्रेक लगाकर ट्रेन रोके

चार छोटे हॉर्न- इसका मतलब है ट्रेन में कुछ तकनीकि खराबी है और इसके आगे जाना संभव नहीं होगा।

दो शॉर्ट और एक लंबा हॉर्न- ये हॉर्न दो कंडीशन में लगाए जाते हैं…

पहला तो तब जब किसी ने चेन पुलिंग की हो या फिर जब गार्ड ने वैक्यूम ब्रेक लगाया हो।

एक लंबा हॉर्न- अगर ट्रेन बिना रुके लंबा हॉर्न देती है तो इसका मतलब है वो स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

दो बार रुककर बजने वाला हॉर्न- ये हॉर्न रेलवे क्रासिंग के पास बजाया जाता है ताकि लोग सतर्क हो जाएं।

दो लंबा और एक छोटा हॉर्न- ये हॉर्न तब बजाया जाता है जब ट्रेन अपना ट्रैक चेंज करती है।

छह बार छोटा हॉर्न- ये एक इमरजेंसी हॉर्न है और इसे किसी बड़े खतरे पर बजाया जाता है।