
रायपुर. दशहरा एवं दीपावली त्यौहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे जहां कई पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। वहीं, हटिया-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और हटिया-पुणे रेल लाइन पर दो-दो फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तिथि रेलवे प्रशासन ने घोषित कर दी है।
रेलवे के अनुसार यात्रियों को सफर में राहत देने के लिए पहले से ही कदम उठाया है। गाड़ी संख्या 02810 हटिया- छत्रपति शिवाजी टर्मिनल सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 21 एवं 28 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 02811 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हटिया के लिए यह ट्रेन 22 एवं 29 अक्टूबर को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 पावर कार, 13 एसी थर्ड कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच रहेगा, जो बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के रास्ते चलेगी।
दिवाली के समय भी दो फेरे
हटिया एवं पुणे के मध्य चलाई जा रही गाड़ी संख्या 02846-02845 हटिया-पुणे-हटिया सुपरफास्ट स्पेशल 7 एवं 14 नवंबर को और पुणे से यह ट्रेन 9 एवं 16 नवंबर को चलेगी।