13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मी-2, भिलाई की युवती से यौन शोषण, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज ने दिया इस्तीफा, राहुल से की थी शिकायत

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिरोज पर संगठन से जुड़ी भिलाई की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 17 Oct 2018, 9:30 AM IST

patrika

मी-2, भिलाई की युवती से यौन शोषण, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज ने दिया इस्तीफा, राहुल से की थी शिकायत

भिलाई. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिरोज पर संगठन से जुड़ी भिलाई की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आलाकमान राहुल गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। फिरोज ने सोमवार (15 अक्टूबर) को त्याग-पत्र पार्टी दफ्तर भेजा था।

इसी साल जून महीने में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की एक कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए आंतरिक कमेटी भी बनाई गई। सूत्रों के मुताबिक 19 अक्टूबर को कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही फिरोज ने पद से इस्तीफा दे दिया। जांच कमेटी में कांग्रेस की ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और पार्टी की नेशनल मीडिया पैनलिस्ट रागिनी नायक शामिल हैं।

इ-मेल से की थी वरिष्ठ नेताओं से शिकायत
युवती ने बताया कि एनएसयूआई के अधिवेशन के दौरान फिरोज खान उन्हें लगातार वॉट्सएप पर मैसेज कर मिलने के लिए बुला रहे थे। प्राइवेट रूम की बात भी वॉट्सएप पर सुरक्षित है। इस मामले की शिकायत उसने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से इ-मेल के जरिए की।

इसमें कहा गया है कि फिरोज खान ने संगठन की कार्यकारिणी में बड़ा पद देने के नाम पर कमरे में आने को कहा। मामले को दबाने के लिए मानसिक रूप से भी प्रताडि़त किया गया। आरोप यह भी है कि फिरोज खान ने युवती के साथ-साथ एक अन्य कार्यकर्ता को भी अपने प्राइवेट रेसीडेंस पर बुलाया।

जानिए, क्या है पूरा मामला
कर्नाटक चुनाव में जब कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में जी जान से लगाए हुए थे, तब युक्त युवती (एनएसयूआई कार्यकर्ता) अपनी बहन के साथ बेंगलूरू में मौजूद थी। युवती का कहना था कि चलती कार में फिरोज खान ने मुझसे मेरी बहन से बात कराने कहा।

मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान करते हुए बात करा दी। इसके बाद उसी रात को फिरोज ने मैसेज करने शुरू कर दिए। कभी रात को ११.४५ बजे, कभी रात २.३० बजे। फिर मैसेज कर बोला कि प्राइवेट रेसीडेंस पर आ जाओ, और रात को रुको। उसने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई को हमे सस्पेंड करने तक चेता दिया।