रायपुर

Rain Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज! अगले 3 दिन तक बस्‍तर संभाग में होगी बारिश, तो यहां पड़ेंगी बौछारें

IMD Alert: छत्‍तीसगढ़ में अभी भी मौसम सक्रिय है। जहां प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्‍की बारिश की संभावना है। वहीं आज बस्‍तर संभाग में बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
Oct 30, 2024
CG Heavy rain, cg Weather Update
मौसम ने लिया यू-टर्न, धुआंधार बारिश से बदला मिजाज ( Photo - Patrika )

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में छीटें भी नहीं पड़ीं। बुधवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ व उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक चक्रवात बना है। इसके असर से बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।

बस्‍तर संभाग में तीन दिन बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर (CG Weather Update) संभाग में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा शेष प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही रायपुर में भी कहीं-कहीं दो दिनों तक हल्‍की बारिश की संभावना है।

देखें तापमान

प्रदेश से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर को हो चुकी है, लेकिन सिस्टम बनने से पानी गिर रहा है। रात में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री ज्यादा 24.4 डिग्री रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। पिछले 11 वर्षों में राजधानी में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा है। यानी रातें गर्म है।

वहीं, अधिकतम तापमान भी पहले की तुलना में ज्यादा है। लेकिन, ये कोई रेकॉर्ड नहीं तोड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में छुरा, नारायणपुर, बलरामपुर व पखांजूर में 3-3 सेमी पानी गिरा। वहीं, कसडोल, रामानुजगंज में 2 सेमी पानी बरस गया। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33. डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अक्टूबर खत्म होने में केवल दो दिन बाकी है, लेकिन न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से नीचे नहीं गिरा है।

Updated on:
30 Oct 2024 02:43 pm
Published on:
30 Oct 2024 02:43 pm