रायपुर

रायपुर महिला थाना हादसा! 70% झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति पर प्रताड़ना का लगा आरोप…

Raipur News: चार दिन पहले महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने आखिरकार रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2025, 2:40 PM IST
रायपुर महिला थाना हादसा! 70% झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति पर प्रताड़ना का लगा आरोप...(photo-patrika)
रायपुर महिला थाना हादसा! 70% झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति पर प्रताड़ना का लगा आरोप...(photo-patrika)

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने आखिरकार रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, पति-पत्नी के विवाद को लेकर महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर दौड़ गई।

Raipur News: महिला की इलाज के दौरान मौत

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को डीकेएस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 70 फीसदी झुलसने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, महिला का पति शिवम गोस्वामी आए दिन मारपीट करता था। घटना से एक दिन पहले उसने महिला को घर से निकाल दिया था और यहां तक कि उसकी गर्दन पर पैर भी रख दिया था।

बताया गया कि दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बहन ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।

Updated on:
14 Sep 2025, 2:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कृषि विभाग में 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की तबादला सूची

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगी जारी

Employee transfers: छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश