रायपुर

Raipur Nagar Nigam जोन अध्यक्ष चुनाव में BJP की बड़ी जीत, वोटिंग के बाद परिणाम घोषित

Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम के 10 में से 9 जोन में बीजेपी का कब्जा हो गया है। आज हुए जोन अध्यक्ष चुनाव के बाद तुरंत परिणाम घोषित हो गया है..
2 min read
Apr 03, 2025
bjp

दिनेश यदु. रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) के जोन अध्यक्षों का चुनाव आज संपन्न हो गया। वोटिंग के बाद तुरंत परिणाम घोषित हो गए। वहीं 25 सालों में पहली बार कांग्रेस के एक भी पार्षद को जोन अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिली है। 10 में से सिर्फ 3 को छोड़कर बाकी अन्य जोन में बीजेपी पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है।

Raipur Nagar Nigam: 10 में से 9 जोन में बीजेपी का कब्जा

भारतीय जनता पार्टी ने जोन 1 के लिए गज्जू साहू, जोन 4 के लिए मुरली शर्मा, जोन 5 के लिए अम्बर अग्रवाल, जोन 6 के लिए बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 के लिए श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 के लिए प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 के लिए गोपेश साहू और जोन 10 के लिए सचिन मेघानी को प्रत्याशी घोषित किया था। वोटिेंग के बाद सभी बीजेपी प्रत्याशी की ही जीत हुई। चुनाव के बाद इसकी घोषणा हो गई। इसके अलावा जोन 2 के पदेन अध्यक्ष सभापति सूर्यकांत राठौर है।

निर्वाचन के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किए गए थे। वहीं मतदान का समय 1 बजे से 1: 30 बजे तक मतदान था। इसके बाद तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा हुई।

कांग्रेस चुनाव से ऐसे हो गई बाहर

नगर निगम के सभी 10 जोन में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। 25 सालों में ऐसा पहली बार है, जब कांग्रेस से एक भी पार्षद जोन अध्यक्ष नहीं बन पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि 70 वार्डों में उनकी संख्या सिर्फ 7 है। अलग-अलग जोन से चुने जाने की भी वजह है। निगम के अनुसार, सभापति ही जिस जोन से पार्षद चुने जाते हैं, उसी में जोन के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसलिए सूर्यकांत राठौर जोन-2 के पदेन अध्यक्ष पहले ही बन गए हैं।

Updated on:
03 Apr 2025 01:35 pm
Published on:
03 Apr 2025 01:35 pm