रायपुर

दिवाली की रात राजधानी में हुआ बड़ा बलवा, लड़ाई में तीन गंभीर, रातों – रात बढ़ाई गई पुलिस बल

* देर रात घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को दी समझाइश* दोनो पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

2 min read
Oct 29, 2019
दिवाली के दिन राजधानी में हुआ बड़ा बलवा, लड़ाई में तीन गंभीर, रातों - रात बढ़ाई गई पुलिस बल

रायपुर। दिवाली ख़ुशी और मित्रता का त्यौहार है लेकिन इस अवसर पर भी राजधानी के तेलीबांधा थानाक्षेत्र स्थित जल विहार कॉलोनी में पटाखा फोडऩे की विवाद में दो पक्षों की कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार देवार डेरा जवाहर नगर और ओड़िया बस्ती के लोगों में रात 11 बजे पटाखा नहीं फोड़ने की बात पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों से दर्जनों लोग आ गए और एक दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से वार करने लगे।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो पक्षों को समझाइश दी और घायलों को उपचार के लिए शासकीय में भर्ती कराया है। पीड़ित अजीत साहू की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद दोबारा ना हो, इसलिए इलाके में देर रात अतिरिक्त पुलिस बल पुलिस अधिकारियों ने लगाया था।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
29 Oct 2019 07:33 pm
Published on:
29 Oct 2019 07:29 pm
Also Read
View All