रायपुर

युवक ने चाकू दिखाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, फिर अपहरण कर एक कमरे में सौंपा तीन दोस्तों को…

Raipur News: पांच दिन बाद भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, विधानसभा इलाके की है घटना .
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2019, 9:21 PM IST
rape0.jpg
Girl Raped

रायपुर . छत्तीसगढ़ के राजधानी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। विधानसभा इलाके में एक नाबालिग को पड़ोस में रहने वाले युवकों ने चाकू दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसे डरा-धमकाकर भगा दिया।

इसकी शिकायत पीड़िता ने विधानसभा थाने में की। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण, बंधक रखने, दुष्कर्म और धमकी देने के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पांच दिन बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक विधानसभा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग की पड़ोस में रहने वाले युवक से जान-पहचान थी। फरवरी 2019 में युवक उसे अपने तीन साथियों के साथ जबरदस्ती अपने साथ ले गया। सूनसान स्थान में ले जाकर युवक ने चाकू दिखाकर उसकी हत्या कर देने की धमकी दी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के तीनों दोस्तों ने उसका सहयोग किया। इसके बाद नाबालिग को किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी देकर वापस छोड़ दिया। नाबालिग काफी भयभीत थी। वह किसी को कुछ बता नहीं पाई जिससे आरोपी युवकों का हौंसला और बढ़ गया।

दोस्तों ने भी किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक जुलाई 2019 में आरोपी युवक ने मौका देखकर नाबालिग को फिर चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद अपने तीनों दोस्तों की मदद से जबरदस्ती अपने साथ ले गया और दो दिन तक एक कमरे में अपने पास रखा रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग से फिर दुष्कर्म किया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने दोस्तों को भी सौंप दिया। इसका नाबालिग ने विरोध किया, तो उसे चाकू दिखाकर हत्या कर देने की धमकी दी।यह सब देखकर नाबालिग बुरी तरह घबरा गई। इसके बाद तीनों युवकों ने भी उससे दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस तीनों युवकों को मुख्य आरोपी को केवल सहयोगी बता रही है।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
पीड़िता ने घटना की शिकायत विधानसभा थाने में करीब सप्ताह भर पहले किया था। पुलिस ने पांच दिन पहले आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 342, 506, 34 और पॉस्को एक्ट की धारा 6 व 17 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
15 Sep 2019, 9:21 PM IST
Published on: