26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म की वारदात को देख दोस्तों के अंदर जाग उठा शैतान, पीड़िता से की ये शर्मनाक डिमांड

Raipur News: बलात्कार करते देख आरोपी के दोस्तों ने किया डिमांड तभी घर से आने लगी बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 15 Sep 2019, 6:18 PM IST

रायपुर . छत्तीसगढ़ में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। हाल ही में हुए एक घटना ने यह प्रमाणित कि क्राइम केवल शहरों में नहीं बल्कि अब गांव गांव तक में बढ़ने लगा है। रायपुर से नजदीक तिल्दा के ग्राम सरोरा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे दो युवकों ने गणेश देखने आई लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Video: दंतेवाड़ा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस बना रही है पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल - भाजपा

ग्राम सरोरा में शुक्रवार की रात तकरीबन 8 बजे 18 वर्षीय पीड़िता गांव में गणेश विसर्जन के दौरान डांस कार्यक्रम देखकर अकेली घर वापस आ रही थी। उसी दौरान आरोपी अजय राय पिता संतकुमार व नरेश टंडन पिता अमरूद टंडन ने मौके का फायदा उठाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया और नरेश टंडन के घर के पास रोक लिया। पीड़िता के द्वारा विरोध जताने पर उसके मुंह दबाकर हाथ पैर पकड़कर नरेश टंडन के घर ले गए। तभी एक नाबालिग व नरेश टंडन ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

दशहरा - दीपावली छुट्टी में जाना है बाहर तो इन ट्रेनों में तुरंत करें रिजर्वेशन, कुछ ही सीटें है शेष

अकेले पन का फायदा उठाते हुए अजय राय ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसी दौरान बाहर से दरवाजा बंद करने वाला नाबालिग और नरेश टंडन अंदर जाकर पीड़िता से हवस की भूख मिटाने के लिए जबरदस्ती करने लगा।पीड़िता द्वारा मना करने पर जान से मारने व वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता द्वारा बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर तीनों आरोपी वहां से भाग गए।

झीरम हत्या कांड: कलेक्टर अलेक्स पाल मेनन की रिहाई में हुई करोड़ों की सौदेबाजी, गवाहों ने हाईकोर्ट में दिया बयान

इसके बाद पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी घर वालों को दी। सुबह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की गई। जिस पर पुलिस ने तत्काल विवेचना में लेते हुए थाना प्रभारी ने धारा 376घ, भादंवि के तहत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Click & Read more Chhattisgarh Crime News.