26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौकाने वाले आकड़े: छत्तीसगढ़ में हवाई सफर का चलन तेज, 5 महीने में 8 लाख 75 हजार यात्रियों ने की हवाई यात्रा

रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किए चौकाने वाले आंकड़े, पिछले वर्ष के मुकाबले सिर्फ जून में बढे 11 फीसदी यात्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 13 Sep 2019, 8:59 PM IST

चौकाने वाले आकड़े: छत्तीसगढ़ में हवाई सफर का चलन तेज, 5 महीने में 8 लाख 75 हजार यात्रियों ने की हवाई यात्रा

चौकाने वाले आकड़े: छत्तीसगढ़ में हवाई सफर का चलन तेज, 5 महीने में 8 लाख 75 हजार यात्रियों ने की हवाई यात्रा

रायपुर . छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट (Raipur Airport) बनने के बाद विदेशियों का आवागमन तो बढ़ा है साथ ही लोकल यात्री भी ट्रैन और बस के बजाय हवाई सफर (Flight Passengers increased ) को प्राथमिकता देते नज़र आएं हैं।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से पांच महीनों के भीतर कुल 8 लाख 75 हजार 335 हवाई यात्रियों ने सफर किया है, जो कि बीते वर्ष के मुताबिक 4.78 फीसदी अधिक है।

रायपुर में बनेगा रेलवे का 100 बिस्तर का अस्पताल, आम जनता भी उठा सकती है लाभ

एयरपोर्ट प्रबंधन (Raipur Airport) के द्वारा जारी किए आंकड़े बतातें हैं इन पांच महीनों के भीतर जून महीने में सबसे ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफर तय किया, जिसके मुताबिक वर्ष 2019-20 में जून के महीने में बीते वर्ष के मुकाबले 11 फीसदी अधिक यात्रियों ने सफर किया। 2018-19 में जून महीने में कुल 1 लाख 67 हजार 523 यात्रियों ने सफर किया था, वहीं 2019-20 जून महीने में कुल 1 लाख 86 हजार 14 यात्रियों ने सफर किया, जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 18 हजार 491 अधिक हैं। जुलाई महीने में 3.1 फीसदी, अगस्त महीने में 5.9 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया है।

BREAKING: टूर एंड ट्रेवल्स संचालक के ठिकानों पर ईडी की दबिश, जुआ खिलाने ले जाता था विदेश

जून महीने में सबसे ज्यादा यात्रियों के ग्रोथ के मामले में माना (CG News) एयरपोर्ट प्रबंधन के आला अधिकारियों का कहना है कि समर सीजन में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। इस वर्ष गर्मियों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने माना एयरपोर्ट से हवाई उड़ानों के जरिए देश-विदेश की यात्राएं की। एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि पांच महीने के भीतर माना एयरपोर्ट से कुल 8 लाख 75 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 39 हजार 958 अधिक है।

नक्सल इलाके में RSS कार्यकर्ता की हत्या करने वाले दो और को पुलिस ने दबोचा, अब तक 5 की हो चुकी है गिरफ्तारी

फैक्ट फाइल
माह- वर्ष 2018-19- वर्ष 2019-20- इजाफा
जून-167523-186014- 11 फीसदी
जुलाई-164846-169991-3.1 फीसदी
अगस्त-159971-169375-5.9 फीसदी

शराब पीकर युवक घुस गया महिला के घर, करने लगा धरपकड़, जब कमरे से आई चीखने की आवाज...

अप्रैल से अगस्त तक की स्थिति
वर्ष 2018-19- 8,35,377
वर्ष 2019-20 - 8,75335

Click & Read More Chhattisgarh News.