
जरुरी खबर: अब सामान्य परिवारों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, पढ़े पूरी खबर
बीजापुर. एक तरफ जहां प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। शनिवार को मंतूराम पवार के द्वारा अंतागढ़ चुनाव कांड के लेकर कोर्ट में दिए बयान को लेकर तमाम चर्चा चल रही है। वही सरकार ने आम जनता के लिए एक नया उपहार (APL Ration Card For Middle Class Family) लाया है। आम परिवार 10 से 17 सितम्बर के भीतर इसके कागजी कार्रवाही करवा सकतें हैं।
दरअसल राज्य शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा सार्वभौम पीडीएस (PDS) के अन्तर्गत सामान्य एपीएल (APL Ration Card) परिवारों को राशनकार्ड (Ration Card) जारी करने के लिए आदेश जारी किया है। बीजापुर कलेक्टर केडी कुंजाम (Bijapur Collector) द्वारा सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डो के लिए सामान्य एपीएल परिवारों के राशनकार्ड आवेदन प्राप्ति हेतु नोडल अधिकारी एवं दलों का गठन किया गया है। जिनका प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय में 10 सितम्बर 2019 से किया जावेगा।
एपीएल राशनकार्ड (APL Ration Card) आवेदन प्राप्ति हेतु 10 सितम्बर 2019 से 17 सितम्बर 2019 तक निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि में सामान्य परिवार एपीएल राशनकार्ड हेतु आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज - आधार कार्ड,(Aadhar Card) मतदाता परिचय पत्र एवं निर्धारित शुल्क 10 रूपए सहित आवेदन प्राप्त करेंगे।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
8 Sep 2019, 4:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.