
कुंभ में युवती को फसाया प्रेम जाल में, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल और जब...
रायपुर। शुरूआती दौर में देश के विकास (Devlopment) को मद्देनज़र रखकर इस युग को डिजिटल युग बनाने की कवायत शुरू की गई थी लेकिन वर्त्तमान समय में लोग इंटरनेट (Internet) का उपयोग अपराध और ठगी के लिए कर रहें हैं। देश भर में इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला खबर शनिवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजधानी (Raipur) से सामने आई है।
दरअसल रायपुर की एक युवती कुंभ मेला घूमने गई थी। वहां इलाहाबाद के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद युवक और युवती होटलों में मिलने लगे। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने लगा। परेशान युवती ने उरला थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बीरगांव निवासी 30 वर्षीय युवती जनवरी माह में कुंभ घूमने गई थी। इस दौरान इलाहाबाद निवासी आकाश तिवारी से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों मिलने लगे। कभी युवक रायपुर आ जाता था, तो कभी युवती इलाहाबाद चली जाती थी। इस बीच आकाश ने युवती की अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने उरला थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
7 Sep 2019, 10:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.