26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स हॉस्टल का सिक्योरिटी गार्ड रात में लड़कियों को करता था अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल, फिर..

वाट्सएप में अश्लील मैसेज और वीडियो कॉलिंग से परेशान छात्राओं ने की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 6 Sep 2019, 9:28 PM IST

गर्ल्स हॉस्टल का सिक्योरिटी गार्ड रात में लड़कियों को करता था अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल, फिर..

गर्ल्स हॉस्टल का सिक्योरिटी गार्ड रात में लड़कियों को करता था अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल, फिर..

रायपुर. प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय कालेज नागार्जुन पीजी साइंस कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं छेड़छाड़ से परेशान हैं। हॉस्टल में तैनात सिक्युरिटी गार्ड छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था और वीडियो कॉलिंग भी करता था। गार्ड की हरकत से परेशान छात्राओं ने हॉस्टल की वार्डन से शिकायत की। वार्डन ने प्राचार्य को जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

करोड़ों में बनी सरकारी भवन में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को है जान का खतरा, फैल रहा करंट

पुलिस के मुताबिक कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल में फस्र्ट इयर की दो छात्राओं को पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश मिश्रा वाट्सएप में लगातार अश्लील मैसेज कर रहा था। छात्राओं ने एक-दो दिन इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे आरोपी का हौंसला बढ़ गया और वह छात्राओं को देर रात में वीडियो कॉलिंग करने लगा। इससे छात्राएं परेशान हो गईं।

CAF जवान पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण

छात्राओं ने इसकी जानकारी हॉस्टल की वार्डन से की। उन्होंने पूरे मामले को प्राचार्य को बताया। इसके बाद आरोपी गार्ड के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ छेडख़ानी और धारा 509 ख के तहत अपराध कायम किया है। बताया जाता है कि कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला।

लिफ्ट खराब, मंत्रियों को चढऩी पड़ी सीढिय़ां, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रबंधन को लगाई फटकार

रजिस्ट्रर से लेता था नंबर
आरोपी हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात है। बताया जाता है कि वह एंट्री रजिस्ट्रर से छात्राओं के मोबाइल नंबर लेता था। इसके बाद उन्हें फोन करके परेशान करता था। आरोपी ने कई छात्राओं के साथ ऐसा किया है, लेकिन फिलहाल दो छात्राओं ने ही शिकायत की है।

Click & Read More Chhattisgarh News.