
लिफ्ट खराब, मंत्रियों को चढऩी पड़ी सीढिय़ां, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रबंधन को लगाई फटकार
जगदलपुर. दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री सिंहदेव को लिफ्ट खराब मिला, तो वे सीढिय़ां चढ़कर वार्ड, ओपीडी और लैब पहुंचे। वहीं निरीक्षण के दौरान मेकाज में हर जगह खामियां ही मिली। अव्यवस्थाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर मंत्री ने नाराजगी जाहीर की।
स्वास्थ्य मंत्री ने पहले पंजीयन और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद प्रथम तल पर जाने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे। लेकिन लिफ्ट खराब मिला। इसकेे बाद मंत्री सिंहदेव सीढिय़ां चढ़कर पूरे मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। वार्डों में पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ्य कीं जानकारी ली। हॉस्पिटल बिल्डिंग में 6 लिफ्ट लगा हुआ है, इसमें सिर्फ दो ही लिफ्ट चालू है। बाकी चार लिफ्ट कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन को जमकर फ्टकार लगाई गई। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन ने ठेकेदार द्वारा किए गए गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। निरीक्षण के दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक रेखचंद जैन, महापौर जतिन जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव शंकरराव, डीन डॉ. यूएस पैकरा, अधीक्षक डॉ. केएल आजाद व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ठेकेदार की सुरक्षा निधि होगी जप्त
चार सौ करोड़ के मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग दो साल में ही जर्जर हो गई है। दीवार और छत से पानी रिसता है, तो वार्डों के शौचालय चोक हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने गुणवत्ताहीन बिल्डिंग के निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार का सुरक्षा निधी जप्त करने कलक्टर को निर्देश दिया गया। इसी सुरक्षा निधी से बिल्डिंग मरम्मत कराने आदेश दिया गया।
मरीज ने की स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत
महारानी अस्पताल में दो दिनों पहले स्टाफ नर्सों की लापरवाही की चलते मरीज को गलत दवाई और डॉक्टर के जांच किए बिना ही उसे डिस्चार्ज करने के मामले को लेकर मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। पीडि़त परिवार ने बताया कि इस मामले पर कार्रवाई के लिए कलक्टर, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को लिखित में शिकायत की गई थी, जिस पर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। वहीं मंत्री सिंहदेव ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब तक शुरू नहीं हुआ सीटी स्कैन
मेडिकल कॉलेज शिफ्टिंग केे दो साल बाद भी यहां पर सीटी स्कैन मशीन शुरू नहीं हुआ है। जबकि मशीन के स्टॉलेशन के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की भर्ती भी हो गई है। बावजूद मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो रहा है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने हॉस्पिटल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई और जल्द ही सीटी स्कैन जांच शुरू करने के लिए कहा।
Click & Read More Chhattisgah News.
Updated on:
6 Sep 2019, 3:52 PM IST
Published on:
6 Sep 2019, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.