
BJP ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा - मौजूदा कलेक्टर के रहते दंतेवाड़ा में नहीं हो सकते निष्पक्ष चुनाव क्योंकि..
रायपुर . छत्तीसगढ़ में उपचुनाव नजदीक आते ही प्रदेश के राजनितिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। लेकिन इन सब में बीजेपी काफी एक्टिव दिखाई दे रही है। प्रदेश की बीजेपी पार्टी निष्पक्ष उपचुनाव कराने को लेकर आज निर्वाचन आयोग पहुंची थी जिसमे कई बड़े बदलाव करने की मांग रखी गई हैं। जिसमे मुख्य रूप से सुरक्षा, निष्पक्ष मतदान और कलेक्टर को हटाने का मांग रखा है।
पार्टी ने केंद्रीय सेना के सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने और दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को हटाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग में सुचना दी है। कलेक्टर को सीएम भूपेश बघेल का रिश्तेदार बताया है। बीजेपी का आरोप है कि उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। इसके साथ ही बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारकों को सुरक्षा नहीं मिलने और संवेदनशील एरिया बताकर प्रचार दल को रोकने की शिकायत भी निर्वाचन आयोग से की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बताया कि दंतेवाड़ा कलेक्टर ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। कलेक्टर की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता, क्योंकि उनके कई फ़ैसले ऐसे हैं, जो पक्षपातपूर्ण है। पता चला है कि दंतेवाड़ा कलेक्टर सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभा कराना, आचार संहिता लागू होने के बाद भी आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी करना, शहीद भीमा मण्डावी के मामले में प्रेस ब्रीफिंग करना, अचार संहिता का उल्लंघन करना इन सबकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। यदि इन समस्या का समाधान नहीं होता है, तो इसकी शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने नामांकन के दौरान जताया था विरोध
दिवंगत दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी के नामांकन दाखिला के दौरान दंतेवाड़ा में हो रहे आचार संहिता के उलंघन को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इसका विरोध जताया था और यह तक कह दिया था कि यदि कलेक्टर को आँखों से कम दिखता है तो वे अपना चश्मा बदल लें।निर्वाचन आयोग में शिकायत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेण्डी, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, नरेश गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
5 Sep 2019, 8:11 PM IST
Published on:
5 Sep 2019, 8:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.