
बीच रास्ते में बस से उतरकर लड़के के साथ चली गई जंगल, फिर हुआ कुछ यूं कि लड़की मम्मी पापा के साथ पहुंची थाना
जशपुरनगर. आजकल युवा दोस्ती यारी में कुछ भी करने को उतारू होते हैं और कुछ असामजिक तत्व इस करीबी होने का फायदा उठाते है। एक ऐसा ही केस जशपुर के आस्ता थाने में दर्ज हुआ है जिसमे ग्रामीण युवती को बहला-फुसलाकर गांव के ही आरोपी युवक के द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीपा की है।
शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय युवा लड़के ने एक अपने ही दोस्त लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया है। कई जगह पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती 31 अगस्त को अपने गांव घाघरा निवासी अपने बड़े पापा के घर लिटिम आ रही थी। उसी दौरान हर्राडीपा बस स्टैण्ड के पास उसे 22 वर्षीय नीरज नाम का लकड़ा मिला और अपने मोटर साइकिल में बैठाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं वह अपने घर भी युवती को ले गया और वहां भी दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आस्ता थाने में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Clicl & Read More Chhattisgarh Crime News.
Read This Also
Published on:
3 Sep 2019, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.