26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में स्टूडेंट को अकेला देख पहुंच गया स्कूल का क्लर्क, करने लगा छेड़छाड़, जब रात में परिजन पहुंचे घर तो…

बालिका से किया छेड़छाड़ आरोपी क्लर्क गिरफ्तार .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2019, 5:44 PM IST

घर में स्टूडेंट को अकेला देख पहुंच गया स्कूल का क्लर्क, करने लगा छेड़छाड़, जब रात में परिजन पहुंचे घर तो...

घर में स्टूडेंट को अकेला देख पहुंच गया स्कूल का क्लर्क, करने लगा छेड़छाड़, जब रात में परिजन पहुंचे घर तो...

कबीरधाम। प्रदेश में बढ़ते अपराध से अब कोई भी स्थान अछूता नहीं रह गया है। अगर प्रशासन द्वारा अपराध रोकने के लिए कड़ी कार्रवाही नहीं की गई तो आगामी समय में महिलाओं से लेकर नाबालिग तक का घर से निकला दूभर हो जाएगा। एक दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से आई है जहा एक लिपिक ने स्कूल में पढऩे वाली बालिका से छेड़छाड़ किया।

चौकाने वाली खबर: जिस जाल को लेकर गया था मछली पकडऩे उसी में फंस कर युवक की हुई मौत

घटना दामापुर चौकी अंतर्गत का मामला है जहा लिपिक ने अपने ही स्कूल में पढऩे वाली बालिका से छेड़छाड़ की। आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंडा थाना के दामापुर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बालिका को उसके घर में अकेली देख हाईस्कूल के लिपिक सुशील गायकवाड़ छेड़छाड़ के साथ अश्लील बात करने लगा।

प्यार में खाया ऐसा धोखा कि खानी पड़ सकती है जेल की हवा !

इसके बाद बालिका को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी देते हुए आरोपी चला गया। रात में परिजनों के पहुंचने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी लिपिक के खिलाफ दामापुर चौकी में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 323, 354, 356 व 7, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.