26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमांडो ट्रेनिंग के दौरान रायपुर के युवक की हुई मौत, आर्मी अस्पताल में था भर्ती

गरुड कमांडो फोर्स में 11 महीने पहले हुआ था सिलेक्शन, 1 सितंबर को ट्रेनिंग के दौरान हुआ था बेहोश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2019, 11:07 PM IST

कमांडो ट्रेनिंग के दौरान रायपुर के युवक की हुई मौत, आर्मी अस्पताल में था भर्ती

कमांडो ट्रेनिंग के दौरान रायपुर के युवक की हुई मौत, आर्मी अस्पताल में था भर्ती

रायपुर। वायु सेना में भर्ती हुए रायपुर के हीरापुर निवासी रवि कुमार भक्ता की दिल्ली के धौलपुर स्थित आर्मी अस्पताल में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। रवि कुमार गरुड कमांडों की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली स्थित चांदी कैंप गए हुए थे। रविवार को रनिंग टॉस्क के दौरान वे बेहोश होकर गिर गए।

साथी अफसरों ने उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कोमा में जाने की बात कही। अफसरों की सूचना पर रवि के परिजन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रवि का शव बुधवार की सुबह 5.45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर लाया जा रहा है।

11 महीने पहले हुआ था सिलेक्ट
रवि के परिजन हेमंत सैनी ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि रवि का सिलेक्शन 11 महीने पहले वायु सेना में हुआ था। रवि के पिता अमरनाथ भक्ता जायसवाल निक्को में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है और मां गौरी देवी हाउस वाइफ है। रवि घर का इकलौता बेटा था, इसलिए परिजन सेना में नहीं जाने की बात उससे करते थे।

रवि एयरफोर्स में सिलेक्ट हो गया तो परिजनों को मना लिया। दिल्ली के चांदी ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग से पहले 6 महीने की ट्रेनिंग में पहलगांम गया हुआ था।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Read This Also:-

एकतरफा प्यार में प्रपोज करने घर पहुंचा युवक, नाबालिग ने किया मना तो, सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म

गेट परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई, 25 सब्जेक्ट में होंगे एग्जाम, जानें अंतिम तारीख और फीस..

छत्तीसगढ़ में इस वजह से लागू नहीं होगा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट 2019

उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा को दहलाने की रची थी साजिश, तबाही का सामान जब्त

बच्चों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, सरकार ने जारी किया नया कानून

टीचर के साथ लिव इन में रहकर करता रहा शोषण, जब शादी की बात आई सामने तो दिखाया उसी का MMS