26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकतरफा प्यार में प्रपोज करने घर पहुंचा युवक, नाबालिग ने किया मना तो, सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म

नाबालिग ने किया मना तो सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म, रात को प्रपोज़ करने घर पंहुचा आशिक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2019, 9:42 PM IST

एकतरफा प्यार में प्रपोज करने घर पहुंचा युवक, नाबालिग ने किया मना तो, सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म

एकतरफा प्यार में प्रपोज करने घर पहुंचा युवक, नाबालिग ने किया मना तो, सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म

रायपुर . प्यार को पवित्र माना जाता है लेकिन इस कलियुग में लोगों ने प्यार का परिभाषा ही बदल दिया है। प्रेम प्रसंग में लड़कियों को फसाकर दुष्कर्म के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी दुष्कर्म करके जान से मारने की तो कभी गैंग रेप का। ऐसा ही एक केस छत्तीसगढ़ के राजधानी का है जहा एक लड़के ने एकतरफा प्रेम के असफल होने से किशोरी के साथ दुष्कर्म के घिनौने कार्य को अंजाम दिया है।

पति को शक था बीवी का है BF, जब नहीं मानी ये बात तो जला दिया जिंदा, फिर ढेड़ साल बाद...

एकतरफा प्रेम में असफल होने पर सिरफिरे आशिक ने किशोरी का दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने यह आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई।दरअसल मामले की शुरुआत कुछ रोज पहले से हो चुकी थी। आरोपी कई दिनों से नाबालिग के पीछे हाथ धोकर पड़ा था। युवती के द्वारा बार बार समझाइस देने के बाद भी वह अपनी हरकत बन नहीं कर रहा था।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उरला निवासी आरोपी कुलेश भारती उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में इस वजह से लागू नहीं होगा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट 2019

उरला पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को 17 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी।इस दौरान उरला में रहने वाला युवक कुलेश भारती उर्फ टिल्लू पीड़िता के घर पहुंचा और प्रपोज किया।किशोरी ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ जबर्दस्ती की। ऐसे में नाबालिग अपने आप को बचा नहीं पाई और आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो गया।देर रात पीड़िता परिवार ने आरोपी की शिकायत पुलिस को की, लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.