26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों में बनी सरकारी भवन में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को है जान का खतरा, फैल रहा करंट

* नया रायपुुर स्थित इंद्रावती भवन की ऐसी स्थिति से कर्मचारी संघ नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 6 Sep 2019, 7:30 PM IST

करोड़ों में बनी सरकारी भवन में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को है जान का खतरा, फैल रहा करंट

करोड़ों में बनी सरकारी भवन में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को है जान का खतरा, फैल रहा करंट

रायपुर. नवा रायपुर में करोड़ों की लागत से बने इंद्रावती भवन में आए दिन दुर्घटनाओं की वजह से कर्मचारी आक्रोशित हो चुके हैं। शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ, नवा रायपुुर के बैनर तले अन्य कर्मचारी-अधिकारी संघों ने चेतावनी दी है कि यदि फॉल सिलिंग गिरने, करंट फैलने जैसी अन्य दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

CAF जवान पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण

इस मामले में संचालनालीयन राजपत्रित अधिकारी संघ, संचालनालीयन विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ, शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ, संचालनालीयन (प्रकोष्ठ) लघुवेतन कर्मचारी संघ, संचालनालीयन (प्रकोष्ठ) शासकीय यांत्रिकी वाहन चालक संघ ने इंद्रावती भवन में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताई है। इन सभी संघों के पदाधिकारियों ने कहा कि इंद्रावती भवन में लगभग 44 विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालित हैं, इन कार्यालयोंं में 4500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। पर्याप्त संधारण व्यवस्था के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

लिफ्ट खराब, मंत्रियों को चढऩी पड़ी सीढिय़ां, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रबंधन को लगाई फटकार

नगरीय प्रशासन विभाग में गिरी फॉल सिलिंग
पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों नगरीय प्रशासन विभाग में फॉल सिलिंग गिरने की वजह से एक कर्मचारी बड़ी दुर्घटना से बच गया, क्योंकि इस समय वह शासकीय कार्यों के लिए दूसरे कक्ष में थे। इसके पहले नगर निवेश कार्यालय कक्ष में करंट फैलने की वजह से बड़ी घटना होने से बची थी। इस तरह की घटनाएं आए दिन इंद्रावती भवन में हो रही है।

सुलभ शौचालय संचालक को 10 रुपए ज्यादा लेना पड़ा महंगा, चेयनमैन ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना

बैठक के बाद भी कोई काम नहीं हुआ
संघ के पदाधिकारी अविनाश तिवारी, पुरूषोत्तम पमनानी, अमोद श्रीवास्तव, सुरेश ढीढी ने बताया कि बीते महीने इंद्रावती भवन में अधिकारियों, संघ के प्रतिनिधि के साथ नोडल अधिकारी के कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अटल नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल थे। नोडल अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक इसमें किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.