
BREAKING: टूर एंड ट्रेवल्स संचालक के ठिकानों पर ईडी की दबिश, जुआ खिलाने ले जाता था विदेश
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।ईडी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने हवाला कारोबार के जरिये फॉरेन करेंसी को इधर से उधर करने के मामले में सहाना टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक और व्यवसायी मनोज महेश्वरी के ठिकानों पर दबिश दी है।बताया जा रहा है कि जिस दौरान ईडी ने उनके आवास और कार्यालय में दबिश दी, उस दौरान वे मौजूद नहीं थे। वे रायपुर से बाहर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। उन्हें फोन कर बुलाया गया।
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय प्रारंभिक जांच में कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं।जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ईडी की टीम मनोज माहेश्वरी के अशोका रत्न स्थित घर और क्रिस्टल ऑर्किड स्थित आफिस पहुंची, जहां कारोबार से संबंधित समस्त दस्तावेजों को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा खंगाला जा रहा है वहीं ईडी की टीम मनोज माहेश्वरी और उनके कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
इसके साथ ही इस बात का भी पता चला है कि व्यवसायी द्वारा लोगों को विदेश में जुआ खेलने के लिए ग्रुप में ले जाया जाता था। बताया जा रहा है कि अभी एक ग्रुप को लेकर वे बेलारुस जाने वाले थे। जिसके लिए एक दो दिन में जाने की तैयारी चल रही थी।प्रत्येक व्यक्ति से 10 लाख रुपये लेकर ग्रुप को ले जाता था जिसमे रायपुर से चार-पांच लोग और बाकी के गुजरात व अन्य जगह के लोग शामिल हैं।
ईडी (ED) की कार्रवाई में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मनोज महेश्वरी फारेन करेंसी को भी हवाला के जरिये इधर से उधर करता था। वहीं विदेश जाकर जुआ खेलने के शौकीनों पर भी ईडी शिकंजा कसने की तैयारी में है।फिलहाल इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
13 Sep 2019, 5:10 PM IST
Published on:
13 Sep 2019, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.